बेनामी संपत्ति क्या है और इसे रखने पर क्या सजा है? जानें सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ

बेनामी संपत्ति के बारे में हिंदी में | About Anonymous Property In Hindi

About Anonymous Property In Hindi



इस लेख में बेनामी संपत्ति के बारे में विस्तार से जानें –बेनामी संपत्ति क्या होती है, इसके अंतर्गत क्या-क्या आता है, और अगर आप बेनामी संपत्ति रखते हैं तो क्या हैं दंड और जुर्माने के प्रावधान? समझें कैसे रियल एस्टेट से लेकर शेयर और अन्य संपत्तियाँ बेनामी हो सकती हैं, और जानिए बेनामी संपत्ति रखने पर क्या सजा हो सकती है।

जानिए क्या है बेनामी संपत्ति और क्या है इसे रखने पर सजा ?


बेनामी संपत्ति का सीधा मतलब होता है बिना किसी के नाम की। मतलब अगर कोई व्यक्ति किसी संपत्ति को अपने नाम से न खरीदकर किसी और के नाम से खरीदता है, लेकिन उस संपत्ति से होने वाले लाभ को स्वयं हासिल करता है, तो ऐसे लेनदेन को बेनामी लेनदेन माना जाता है। जिस व्यक्ति के नाम से ये बेनामी संपत्ति खरीदी जाती है वह व्यक्ति बेनामदार कहलाता है।

ऐसा लेनदेन भी बेनामी लेनदेन माना जाएगा जिसमें एक व्यक्ति किसी दूसरे व्यक्ति को धन देकर उससे कोई संपत्ति खरीदवाता है और उस संपत्ति से होने वाले लाभ को स्वयं ही लेता है, संपत्ति से होने वाला लाभ प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष किसी भी रूप में हो सकता है।

बेनामी संपत्ति में क्या-क्या शामिल होता है ?

सिर्फ रियल स्टेट में की गई खरीददारी ही बेनामी संपत्ति नहीं है।

दरअसल ज्यादातर लोग बेनामी संपत्ति शब्द सुनकर इसका अभिप्राय सिर्फ रियल स्टेट से जुड़े लेन-देन को समझ बैठते हैं, मगर बेनामी संपत्ति सिर्फ रियल स्टेट में की गई खरीददारी ही नहीं है, बल्कि अगर अपने कोई शेयर भी किसी दूसरे व्यक्ति के नाम से खरीदे हैं तो वो भी बेनामी संपत्ति कहलायेंगे। बेनामी संपत्ति के अंतर्गत चल, अचल,कोई हित या अधिकार यहाँ तक कि कोई लीगल दस्तावेज़ भी शामिल है।

प्रश्न है कि क्या अपनी पत्नी के नाम पर या अपने बच्चों के नाम पर खरीदी गई संपत्ति भी बेनामी संपत्ति कहलाएगी ?

उत्तर है हाँ, यदि आपने अपनी पत्नी या अपने बच्चों के नाम पर कोई संपत्ति खरीदी है, मगर उसे इनकम टैक्स रिटर्न में नहीं दिखाया है तो ऐसी संपत्ति भी बेनामी संपत्ति के दायरे में आएगी।

बेनामी संपत्ति रखने पर क्या है सजा और जुर्माना?

बेनामी संपत्ति रखने वालों के लिए सरकार ने सजा और जुर्माना दोनों का कानून बनाया है। इसमें सजा कम से कम एक वर्ष या फिर अधिकतम सात वर्ष हो सकती है। इसमें जुर्माना संपत्ति के फेयर मार्केट वैल्यू का 25 प्रतिशत लगाया जाएगा।

What is benami property and what is the punishment for keeping it? Know all the important information about Anonymous Property In Hindi

(स्रोत - देशबन्धु)

टिप्पणियाँ

लेबल

ज़्यादा दिखाएं
मेरी फ़ोटो
Amalendu Upadhyaya
वेबसाइट संचालक अमलेन्दु उपाध्याय 30 वर्ष से अधिक अनुभव वाले वरिष्ठ पत्रकार और जाने माने राजनैतिक विश्लेषक हैं। वह पर्यावरण, अंतर्राष्ट्रीय राजनीति, युवा, खेल, कानून, स्वास्थ्य, समसामयिकी, राजनीति इत्यादि पर लिखते रहे हैं।